इन्फेक्शन का इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:10

क्या आपने स्टैफ संक्रमण के बारे में सुना है, या आप इससे संक्रमित हैं। अगर ऐसा है तो आपको इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपचार जरूर आजमाने चाहिए। आइए जानते हैं कैसे हो सकता है यह संक्रमण ठीक।


शायद आप जानते ना हो कि यह इंफेक्शन स्टेफिलोकोकस माइक्रोब की वजह से भी होता है। यही नहीं यह साधारण सा दिखने वाला संक्रमण सेप्टिक, गठिया, टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस स्टैफ संक्रमण से राहत पाने के लिए कुछ उपाय जरूर आजमाएं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से घरेलू उपाय हैं जो आपके काम आ सकते हैं।


​हल्दी

हल्दी का उपयोग और इसके गुणों से भारत का बच्चा - बच्चा परिचित है। हल्दी का उपयोग ना केवल व्यंजनों में किया जाता है। बल्कि इसका उपयोग घाव को भरने में भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसके अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो कई बैक्टीरियल संक्रमण से ना केवल राहत दिला सकते हैं। बल्कि यह इंफेक्शन को फैलने से भी रोक सकती है।

इसके लिए आपको एक छोटी चम्मच हल्दी, एक गिलास पानी, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर ले।
सबसे पहले पानी को हल्का गुनगुना कर लें। अब इसमें दोनों सामग्रियों को मिलाए।
अब इसे आप रोजाना सुबह के समय पीए। इससे आपको राहत मिलेगी।


​टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल का उपयोग आपने अक्सर बहुत से कॉस्मेटिक उत्पादों में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अंदर कील मुहांसों और स्टैफ इंफेक्शन से भी राहत दिलाने के गुण मौजूद हैं। आपको बता दें कि टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्टेफिलोकोकस बैक्टीरिया की वजह से होने वाले संक्रमण को भी खत्म करने में मदद कर सकता है।

इसके लिए आप सबसे पहले 3 बूंद टी ट्री ऑयल ले और 2 चम्मच नारियल तेल ले।
इन दोनों को मिलाने के बाद, थोड़ी रुई ले और इस मिक्सर में डाले।
अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाए।
रात भर इसे लगा रहने दे और सुबह साफ पानी से इसे धो ले।


​तुलसी

तुलसी का पौधा लगभग हर हिंदू घरों में पाया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर लोग कई समस्याओं से राहत पाने के लिए करते हैं। आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों के जरिए सूजन, खुजली, लालिमा और स्टैफ संक्रमण जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको केवल तुलसी के पत्तों को चबाना होगा। इसके अलावा आप तुलसी के पत्तों का उपयोग कुछ दूसरे तरीकों से भी कर सकते हैं।

सबसे पहले 2 बूंद तुलसी के पत्तों का ऑयल ले और 2 चम्मच नारियल तेल ले।
इन दोनों को अच्छी तरह किसी बर्तन में मिला ले।
अब रूई को इस मिक्सचर में डुबोएं और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
इसे रात भर इसी तरह रहने दे।
सुबह ठंडे पानी से धो ले।

तुलसी की पत्‍तियों को चबाकर खाना पड़ सकता है भारी, शरीर के इस हिस्‍से को होगा नुकसान

​सेब का सिरका

सेब का सिरका न केवल स्टैफ इंफेक्शन में फायदेमंद होता है। बल्कि यह बालों और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का अंत कर सकता है। आपको बता दें कि इसके अंदर एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपकी स्टैफ इंफेक्शन से राहत दिलाने में सहायता कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आप सेब का सिरका ले और इसे एक कप पानी में डालें।
इसे मिलाने के बाद इसका सेवन करें।
स्टैफ इंफेक्शन से राहत पाने के लिए आप दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करें।


​एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसका जेल बहुत सी समस्याओं से ना केवल राहत दिलाता है। बल्कि बहुत सी समस्याओं से आपको बचाकर भी रहता है। स्किन से लेकर बालों तक और स्टैफ इंफेक्शन में भी यह गुणकारी सिद्ध होता है। ज्ञात हो कि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कई समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

सबसे पहले पहले एक एलोवेरा का पत्ता लें और इसे छील कर इसका जेल बाहर निकाल ले।
अब इस जेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दे।
इसके बाद ठंडे पानी से धो ले। इससे आपको राहत मिल जाएगी।

स्टैफ इंफेक्शन की वजह बहुत सी हो सकती हैं। इसलिए आप इनसे राहत पाने के लिए उपाय अपना तो सकते हैं। लेकिन आपको इन उपायों से कितना फायदा होगा। यह कहना थोड़ा मुश्किल है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info